Saturday, May 18th, 2024

मप्र विश्वविद्यालय विकास संगठन का अध्यक्ष होंगे सूबे के राज्यपाल, सचिव को लेकर असमंजश

भोपाल
प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को मिलाकर मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय विकास संगठन बनाया जा रहा है। इसके अध्यक्ष राज्यपाल होंगे। यह पहला मौका होगा जब मप्र के राज्यपाल को प्रदेश के विश्वविद्यालयों के अशासकीय संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। राजभवन के प्रमुख सचिव को संगठन का सचिव बनाये जाने पर विचार चल रहा है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को भी सचिव बनाने पर जोर लगाया जा रहा है। इसलिए अभी तक सचिव को लेकर असमंजश बना हुआ है।  

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय विकास संगठन के माध्यम से सभी विवि आपस में जुडकर एक दूसरे से अपने कैंपस में मौजूद सुविधा और विशेषताओं का अदान प्रदान कर पाएंगे। संगठन को स्थापित करने और उसका कार्य व्यवस्था क्या होगी। इसका बायलोज तैयार किया जाएगा। संगठन में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपति सदस्य के रूप में नियुक्त होंगे। संगठन की कार्यशैली क्या होगी और यह कैसे अपनी गतिविधियां संचालित करेगा, जिसे लेकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तीस दिसंबर को राजभवन में बैठक रखी है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें प्रमुख सचिव अनुपम राजन, जीवाजी विवि कुलपति संगीता शुक्ला, छतरपुर विवि कुलपति टीआर थापक, आरजीपीवी कुलपति सुनील कुमार गुप्ता, कृषि विवि कुलपति प्रदीप कुमार बिसेन, पशु चिकित्सा विवि कुलपति एसपी तिवारी उपस्थित होकर राज्यपाल पटेल से रायशुमारी करेंगे।

कंसेर्टियम पर भी हो सकती है चर्चा
इस दौरान कंसोर्टियम को लेकर कुलपतियों से चर्चा पर भी चर्चा हो सकती है। अभी तक राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने छतरपुर, महू, शहडोल, छिंदवाड़ा, बीयू और कृषि विवि ने प्रवेश से लेकर डिग्री देने तक की आनलाइन सर्विस के लिए एमओयू किया है। प्रदेश के सभी विवि आरजीपीवी से करार करेंगे। करार कराने के लिए इसी दौरान एक बैठक और आयोजित होगी। हालांकि पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन ने उक्त व्यवस्था की पहल की थी। उनके निधन के बाद व्यवस्थाएं काफी ज्यादा धीमी हो गई हैं।

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

8 + 8 =

पाठको की राय